Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c9.3

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c9.3

Language
Hindi

c9.3

मौर्ययुग के अंत और शुंगयुग के आरंभिक वेश-विन्यास पर परखम और बरोदा (मथुरा म्यूजियम) से मिली यक्षमूतियों और दीदारगंज की यक्षिणी मूर्ति से काफी प्रकाश पड़ता है । इन मूर्तियों का समय विवादास्पद है पर ऐसा माना जाता है कि शायद ये मूर्तियां मौर्य युग के अंतिम चरण अथवा शुंग युग के आरंभ में बनी हों। ई० पू० पहली दूसरी शताब्दियों की वेश-भूषा पर पूरा प्रकाश भरहुत और सांची के अर्धचित्रों से पड़ता है।