Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c9.5

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c9.5

Language
Hindi

c9.5

इंडियन म्यूजियम की यक्षमूतियां जिन्हें श्री मजूमदार ने३ मौर्यकाल की ठहराया है परखम यक्ष जैसा ही कपड़ा पहने हैं। धोती फंदेदार कमरबंद से बंधी है जिसके दो फूंदनेदार छोर सामने लटक रहे हैं। पिछली ओर धोती जमीन तक पहुंचती है लेकिन अगली ओर नंगे पैर दिखलाने के लिए वह जरा उठी हुई दिखलायी गयी है। एक चौड़ा दुपट्टा (वैकक्ष्य) बांएं कंधे से हो कर दाहिने चूतर तक पहुंचता है। कंकण के पास यह फंदेदार है और पीछे लहराता हुआ है (आ० १४) ।