Pramāṇa · Search · About · API

The Ayodhya Temple-Mosque Dispute: Focus on Muslim Sources c26.38

The Ayodhya Temple-Mosque Dispute: Focus on Muslim Sources c26.38

Language
English

c26.38

1. मुस्लिम नेता और उलमा कहते आये हैं कि यदि सिद्ध कर दिया जाय कि बाबरी मस्जिद मन्दिर तोड़कर बनायी गयी है, तो उसे मुसलमान स्वयं तोड़कर भूमि हिन्दुओं को वापस कर देंगे। (वस्तुतः गत वर्ष गृह मन्त्रालयद्वारा इसी आधार पर दिल्ली में उभयपक्षीय विशेषज्ञों के बीच वार्ता आयोजित की गयी थी ।) क्या आप इसके लिये तैयार हैं ?
2. यदि नहीं, तो क्यों ?
3. क्या आप ‘एक बार मस्जिद तो सर्वदा मस्जिद’ में विश्वास करते हैं ?
4. किन्तु अल्लाह और रसूल तो इसे मान्यता नहीं देते। अल्लाह (कुर्यान, अत्तौब: 107-110) के आदेश पर रसूल ने मस्जिदे ज़िरार को तुड़वा और जलवा दिया था (इब्न हिशाम, सीरतुन्-नबी-ए कामिल, जिल्द 2, पृ० 635-636)। बल्कि अल्लाह ने रसूल पर यहाँ तक प्रकट कर दिया था कि उक्त मस्जिद अपने निर्माणकर्ता को जहन्नम की आग में ले गिरेगी। तो क्या इस प्रकार ‘एक बार मस्जिद तो सर्वदा मस्जिद’ का दावा खण्डित नहीं हो जाता ?
5. यदि नहीं, तो कैसे ?