The Ayodhya Temple-Mosque Dispute: Focus on Muslim Sources c26.44
The Ayodhya Temple-Mosque Dispute: Focus on Muslim Sources c26.44
- Language
- English
c26.44
10. ख़लीफ़ः उमर बिन अब्दुल्-अज़ीज़ ने दमिश्क में बनी नस्र द्वारा मस्जिद रूप में परिवर्तित गिरजाघर ईसाइयों को वापस कर दिया (अल्-बलाजुरी, फ़ुत्हूल्-बुल्दान, कराची, 1962, पृ. 189)। इसी प्रकार उक्त ख़लीफ़ः ने दमिश्क में ही मस्जिद रूप में बलात् परिवर्तित यून्ना का गिरजाघर ईसाइयों को वापस करने का आदेश दिया। (अस्तु, मुसलमानों ने ईसाइयों को इस बात पर राजी कर लिया कि, यदि ईसाई उक्त मस्जिद छोड़ दें, तो अल्गूत के इलाके में उन से बलात् अपहृत सभी गिरजाघर उन्हें वापस कर दिये जायेंगे।) तत्रैव, पृ. 190-191) पुनः खलीफ़ःहारूनर्रशीद ने भी मिश्र में खलीफ़ः महदी की ख़िलाफ़त में मिश्र के अब्बासी गवर्नर अली बिन सुलैम्रान द्वारा ढाये गये अनेक गिरजाघरों के पुनर्निर्माण की अनुमति दे दी थी (मक़्रीज़ी, ख़ितत, जिल्द 4,पृ. 424)। ऐसी ही घटनाएं भारत में अकबर और शाहजहां के राजत्व-काल में घटित हो चुकी हैं। शाहजहां से सम्बद्ध घटना इस प्रकार है। गुजरात के गवर्नर के रूप में आलमगीर (जो बाद में औरंगजेब हुआ) ने अहमदाबाद के पास सरसपुर में स्थित चिन्तामणि पारसनाथ के जैन मन्दिर को मस्जिदे कुव्वतुल्-इस्लाम के रूप में परिवर्तित कर दिया और उसमें एक गाय काटने का आदेश दिया। किन्तु हिन्दुओं की शिकायत पर शाहजहां ने उसके मीनार गिरवारकर इमारत जैनों को वापस करा दी। (यह दूसरी बात है कि दिल्ली का शासन-सूत्र हाथ में आने पर औरंगजेब ने शाहजहां का आदेश रद्द कर के मस्जिद को बहाल कर दिया)। तो क्या उक्त शासकों ने शरीअः के विरुद्ध आचरण किये ?