भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c11.47
भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c11.47
- Language
- Hindi
c11.47
१ वर्तमान ‘त्र’ में मूल घटक दोनों अक्षरों में से एक अर्थात् ‘र’ का चिह्न तो पहिचाना जाता है, परंतु ‘त्’ का नहीं, किंतु ‘क्ष’ और ‘ज्ञ’ में दोनों ही के मूल अक्षरों का पता नहीं रहा. इतना ही नहीं, ‘ज्ञ’ में तो वास्तविक उच्चारण भी नष्ट हो गया. दक्षिणी लोग कोई कोई इसे ‘द्न’ बोलते हैं (देखो बंबई के अंगरेजी पत्र ज्ञानप्रकाश का अंगरेज़ी अक्षरांतर Dnan Prakash) और उत्तर में ‘ज्ञ’ का स्पष्ट ‘ग्य’ उच्चारण है, केवल कुछ संस्कृतज्ञ ‘न्ग्य’ के सदृश उच्चारण करते हैं. ऐसी दशा में जब इन संकेतों से मूल अक्षरों का भान नहीं होता तब उच्चारण और वर्णज्ञान की शुद्धि के लिये इन्हें ‘क्ष’ और ‘ज्ञ’ लिखना और छापना ही उचित है.