Pramāṇa · Search · About · API

भारतीय पराचीन लिपिमाला (Bharatiya Pracina Lipimala: The Palaeography of India) c11.63

भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c11.63

Language
Hindi

c11.63

अक्षरों में (लिपिपत्र ३) दिया गया है. ‘ऐ’, ‘ए’ के अग्रभाग के साथ बाईं ओर एक आड़ी लकीर जोड़ने से बनता था जैसा कि हाथीगुंफा के लेख में मिलता है (देखो, लिपिपत्र ३). ‘औ’ का प्राचीन रूप अशोक के लेखों में अथवा गुप्तों के समय के पूर्व के किसी लेख में नहीं मिलता. उसका अशोक के समय का रूप [Figure:] होना चाहिये. ‘ङ’ बुद्धगया के उपर्युक्त मंदिर के स्तंभ पर मिलता है जिसकी आकृति [Figure:] है. ‘ठ’ का रूप बिलकुल वृत्त [Figure:] है और वह, देहली के सवालक स्तंभ पर के अशोक के लेख में मिलता है (देखो, लिपिपत्र २). ‘श’ और ‘ष’ अशोक के खालसी के लेख में मिलते हैं (देखो, लिपिपत्र २).