भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c8.55
भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c8.55
- Language
- Hindi
c8.55
ई. स. पूर्व की सातवीं शताब्दी के आसपास फ़िनिशियन लिपि से ग्रीक (यूनानी) अक्षर बने, जो प्रारंभ में दाहिनी ओर से बाईं ओर को लिखे जाते थे, परंतु पीछे से बाईं ओर से दाहिनी ओर लिखे जाने लगे जिससे कुछ अक्षरों१ का रुख़ बदल गया. इस फेरफार के पीछे उनसे पुराने लैटिन और लैटिन से अंग्रेज़ी (रोमन) अक्षर बने. यों फ़िनिशियन और वर्तमान अंग्रेज़ी (रोमन) अक्षरों का लगभग २६०० वर्ष पूर्व का संबंध होने पर भी उनका परस्पर मिलान किया जावे तो A (ए), B (बी), D (डी), E (ई), H (ऐच), K (के), L (ऐल), M (ऐम् ), N (ऐन् ), P (पी), Q (क्यू), R (आर) और T (टी) ये १३ अक्षर अपने मूल फ़िनिशियन् अक्षरों से बहुत कुछ मिलते हुए हैं.