Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c13.3

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c13.3

Language
Hindi

c13.3

प्राक् गुप्तयुग का इतिहास कुषाण साम्राज्य के छिन्न भिन्न होने पर आरंभ होता है। इस युग में राजपूताने और पूर्वी पंजाब में योधेयों की राज्य-सत्ता का आरंभ और दृढ़ीकरण तथा पवांय के नागों, कौशांबी के भारशिवों और मघों इत्यादि का उत्कर्ष देखते हैं। गुप्त वंश के उद्भव के पहले तक इन राज्यों का उत्तर भारत के अधिक हिस्से पर प्रभुत्व रहा। आधुनिक ऐतिहासिक अनुसंधानों से प्रायः यह निश्चित सा हो गया है कि इन राज्यों और गणतंत्रों ने कुषाणों की राज्य-सत्ता उखाड़ कर पुनः भारतीय आदर्शों पर स्थित राज्य-सत्ता चलाई।