Pracin Bharatiya Veshabhusha c13.s34.28
Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c13.s34.28
- Language
- Hindi
c13.s34.28
साध्वियों के वस्त्रों की तालिका से यह स्पष्ट है कि उसमें से सब नहीं तो अधिकतर वस्त्र गुप्त युग की स्त्रियां पहनती थीं । अजंटा और बाग के भित्ति चित्रों में अर्धोरुक, चलनिका, बहिनिवसनी, संघाटी और स्कंधकरणी जैसे वस्त्र आये हैं और इन सब का व्यवहार साधारण स्त्रियां करती दिखायी गयी हैं। ऐसा लगता है कि गुप्त युग में जैन साध्वियों का पहरावा साधारण स्त्रियों के पहरावे को ले कर बना । केवल उसमें कुछ और वस्त्र शरीर के नंगापन को, जो उस युग के पहिरावे में लज्जाजनक न मान कर प्रसाधन और सौंदर्य प्रकाशन का एक अंग माना था, दूर करने के लिए जोड़ दिये गये ।