Pracin Bharatiya Veshabhusha c4.10
Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c4.10
- Language
- Hindi
c4.10
सब से पहले हमें भारतीय वेश-भूषा का पता सिंधु घाटी से मिली प्रागैतिहासिक सभ्यता से मिलता है। मोहेन जोदड़ो और हड़प्पा की यह सभ्यता ३५०० ई० पू० से लेकर १५०० ई० पू० तक फली-फूली और इसका संबंध मध्य पूर्व की सभ्यताओं से था । भौतिक सभ्यता के काफ़ी आगे बढ़ने पर भी लोग बहुत ही कम कपड़े पहनते थे । बहुधा लोग नंगे रहते थे और अगर कपड़े पहनते भी थे तो वह लंगोटी या धोती छोटी तहमत होती थी। कभी-कभी लोग चादर ओढ़ लेते थे और अपने बाल फ़ीते से बांधते थे। स्त्रियां कभी कभी पंखे के आकार का शिरोवस्त्र पहनतीं थीं।