Pracin Bharatiya Veshabhusha c4.100
Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c4.100
- Language
- Hindi
c4.100
स्त्रियों की वेश-भूषा में तीन कपड़े, यथा कंचुक, साड़ी और दुपट्टा चादर, होते थे। कभी-कभी चादर का कोना कमर में खोंस लिया जाता था । स्त्रियों के कंचुक प्रायः घुटने तक पहुंचते थे। कभी-कभी वे आगे खुले भी रहते थे और तब यह कोटनमा दिखते थे । एक दूसरी तरह का कोट नाभि को ढंकता दिखलाया गया है । कंचुक साड़ी के नीचे अथवा ऊपर पहने जाते थे । कसे कंचुक पर प्रायः सिलवटें पड़ती थीं। स्त्रियां कभी कभी स्तन पट्ट भी पहनतीं थीं ।