Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c4.114

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c4.114

Language
Hindi

c4.114

दक्षिण भारत में झब्बेदार धातु निर्मित टोपियां भी पहनी जाती थीं । टोपियों के निम्नलिखित प्रकार मिलते हैं यथा मोरपंख और पत्राकार आभूषण से सजी टोपी, चायदानी के ढक्कन के शकल की टोपी, चपकी टोपी जिसका छज्जा ऊपर मुड़ा है, लहरियेदार छज्जे वाली टोपी, कंटोप और शीर्षपट्ट युक्त टोपी। कोई-कोई अपने सिर और कान रूमाल से ढाकते थे।