Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c4.115

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c4.115

Language
Hindi

c4.115

साधारणः इस युग में दक्षिणी सिले वस्त्र नहीं पहनते थे; पर सेवक, गायक, वादक, और विदेशी इस नियम के अपवाद थे । कंचुक के साथ कंटोप और धोती पहनो अथवा पगड़ी, दुपट्टा और धोती पहनी जाती थी। शरीर के साथ कंचुक कमरबंद से बांध दिया जाता था। कभी-कभी ढीले बांह का कंचुक टोपी और चूड़ीदार पाजामें के साथ पहना जाता था। पालकी उठाने वाले कहार बांहदार या बिना बांह के कंचुक पहनते थे । एक साईस अंग्रेजी टेल कोट नुमा कंचुक पहने है । ग्वाले जांघिया पहनते थे ।