Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c4.116

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c4.116

Language
Hindi

c4.116

दक्षिणी स्त्रियां पैर तक पहुंचती करधनी और कमरबंद से युक्त साड़ियां पहनती थीं। कभी-कभी साड़ी पर करधनी, कमरबंद और पटका होता था और सिर पर पगड़ीनुमा वस्त्र । कभी-कभी स्त्रियां दुपट्टा या चांवर हाथ में ले लेतीं थीं। स्त्रियां कभी-कभी पगड़ी और मुकुट भी पहन लेतीं थीं। पगड़ियां और मुकुट निम्न लिखित प्रकार के होते थे, झालरदार शीर्षपट्ट से युक्त चक्करदार पगड़ी, सोंगनुमा केशवेश के ऊपर बंधी पगड़ी, मकराकृत मुकुट, पूरे मकर की आकृति वाला मुकुट, कलंगी युक्त चक्करदार मुकुट, छोटा मुकुट और लहरियादार मुकुट । ओढ़नी ओढ़े केवल एक स्त्री दिखलायी गयी है।