Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c4.131

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c4.131

Language
Hindi

c4.131

इस युग में सर्व साधारण जन धोती दुपट्टा पहनते थे । धोती के लिए चार शब्द यथा अंतरीय, उपसंस्थान, परिधान और अधोंशुक आये हैं और चादर के लिए प्रावार, उत्तरसंग, बृहत्तिका, संव्यान और उत्तरीय । कूर्पासक एक मिर्जई अथवा चोली की तरह कोई वस्त्र था । आधी जांघ तक की घघरी को चंडातक कहते थे । जाड़े में पहरे जाने वाले लबादे को नौशार और पैर तक लटकते अंगें को प्रपदीन ।