Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c4.132

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c4.132

Language
Hindi

c4.132

इस युग में स्त्रियां साड़ी, चादर और कंचुक पहनती थीं । कभी-कभी वे रंग बिरंगे कंचुक और चंडातक पहनती थीं । साड़ियां कभी-कभी पुष्पों और चिड़ियों की नक्काशी से सजी होती थीं। स्त्रियां बहुधा मौसम के अनुकूल कपड़े पहनती थीं। गरमी में हलकी दुकूल की साड़ी और वसंत में केसरिया साड़ी और लाल स्तनपट्ट पहनने के उल्लेख हैं ।