Pracin Bharatiya Veshabhusha c4.158
Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c4.158
- Language
- Hindi
c4.158
अजंटा के भित्ति चित्रों में घुड़सवार अक्सर पूरे बांह वाले कंचुक पहने दिखलाये गये हैं। कभी-कभी वे कूर्पासक और जांघिया भी पहनते थे। ईरानी सवार तिकोने गले वाले अंगे और ऊंची टोपियां पहने दिखाये गये हैं। कभी-कभी चालदार कंचुक पर एक दूसरा वस्त्र होता था। उनके कंचुक कभी-कभी चौड़े कालर के भी होते थे। बाग के एक गुफा चित्र में एक सवारों का गरोह तरह-तरह के कंचुक पहरे दिखलाया गया है।