Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c4.157

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c4.157

Language
Hindi

c4.157

अजंटा के भित्ति चित्रों में निम्न लिखित भांति के मुकुट पाये जाते हैं—रत्न जटिल लंबोतरा मुकुट, चोटीदार मुकुट, मोती की लड़ों से अलंकृत लंबोतरा मुकुट, वृत्तों और अर्ध चंद्रों से अलंकृत तिरछा मुकुट, पुष्पों से अलंकृत त्रिभुजाकार मुकुट, कलंगोदार मुकुट, ललितवों से मंडित त्रिभुजाकार मुकुट, चिपकी टोपी जैसा मुकुट, ऊंची टोपी जैसा मुकुट।