Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c4.161

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c4.161

Language
Hindi

c4.161

युद्ध भूमि में राजे और सामंत कूर्पासक और पगड़ियां पहनते थे। शिकारी और बहेलिये छोटी धोतियां पहनते थे। एक जगह एक शिकारी चप्पल पहरे दिखाया गया है। एक जगह एक जंगली लंगोटी पहरे और धनुषबाण लिये दिखलाया गया है। एक जगह एक संपेरा चारखानेदार धोती पहरे है। एक दूसरी जगह ऐसी ही धारीदार धोती पर तीर के फल बने हैं।