Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c4.162

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c4.162

Language
Hindi

c4.162

अच्छे श्रेणियों के शिकारी कंचुक और पाजामे पहनते थे। कंचुकीगण पगड़ी, कंचुक और दुपट्टे पहनते थे। मंत्रिगण कंचुक, चादर और कूर्पासक पहरते थे। सामंत और राजकुमारों की वेश भूषा सादी होती थी। वे कभी-कभी जांघिया के ऊपर धोती पहरते थे। धोती उनकी चुनी होती थी और उस पर बंटा कमरबंद होता था। कभी-कभी धोती और पगड़ी पहनने का भी रचा। था। धोती खूब चुन और सजा कर पहनने की प्रथा थी। कभी-कभी लोग धारीदार धोती और चक्करदार पगड़ी पहनते थे। धोती पर भारी पेटी और ढीले कमरबंद भी पहरे जाते थे।