Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c4.167

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c4.167

Language
Hindi

c4.167

अजंटा के भित्ति चित्रों में हम मध्य एशिया, ईरान और सिरिया के लोगों की वेश-भूषा के चित्रण भी पाते हैं । इन देशों से इस युग में भारत का व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंध था। इनकी वेश-भूषा का भारतीय वेश-भूषा पर भी प्रभाव पड़ा, और विशेषकर दास दासियां सिले कपड़े पहनने लगे ।