Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c4.168

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c4.168

Language
Hindi

c4.168

मध्य एशिया अथवा ईरानी लोग कसीदे के कामदार कंचुक और कमरबंद पहनते थे । कभी-कभी वे कंचुक के साथ पगड़ी भी पहनते थे । ईरानी फीतेदार गोल टोपी, पाजामे, मोजे और रूमाल पहने दिखाये गये हैं ।