Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c4.169

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c4.169

Language
Hindi

c4.169

अजंटा में एक जगह एक राज दरबार में प्रणिधिवर्ग का समागम दिखलाया गया है । विद्वानों का अब तक विश्वास था कि इस दृश्य का संबंध खुसरो द्वारा पुलकेशी के पास भेजे गये प्रणिधि वर्ग से है; पर वास्तव में यह दृश्य वेस्सन्तर जातक का है। यह हो सकता है कि इस दृश्य का अंकन किसी विदेशी प्रणिधिवर्ग अथवा व्यापारियों के किसी भारतीय राज्य दरबार में आने के दृश्य को लेकर किया गया हो। कम से कम अजंटा के इस दृश्य में तो ये सिरिया के व्यापारी मालूम पड़ते हैं जो राजा को अपनी भेंट देने आये हैं। ये धारीदार कमीज, कोट, पाजामे, नोकदार बूट और टोपियां पहरे दिखलाये गये हैं । सिरिया में डयूरा युरोपास की खुदाई से मिले कुछ भित्ति चित्रों में भी ऐसी ही पोशाक का अंकन हुआ है और इसी के आधार पर हम कह सकते हैं कि अजंटा के प्रणिधिवर्ग वाले दृश्य के विदेशी सिरिया के हैं ।