Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c4.173

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c4.173

Language
Hindi

c4.173

अजंटा के चित्रों में रानियां साड़ी और घघरी पहनती हैं। साड़ी बहुधा धारीदार होती है । कभी-कभी वे चोली पहनती थीं। एक जगह रानी चोली और कामदार घघरी पहने हैं, और एक जगह कंचुक और स्तनपट्ट भी पहना गया है । घघरी गोटदार भी होती थी। चोली के साथ छोटी घघरी भी पहनी जाती थी ।