Pracin Bharatiya Veshabhusha c4.174
Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c4.174
- Language
- Hindi
c4.174
अजंटा के चित्रों में हम दास-दासियों की वेश-भूषा में काफी चटक-मटक पाते हैं । मामूली तौर से दासियां साड़ी, ढीला कमरबंद और कमरपेटी पहनती थीं, लेकिन बहुत सी दासियां घघरियाँ और कंचुक भी पहनती थीं। इन के सिले वस्त्रों में कंचुक, कंचुक के ऊपर जाकेट, बटावदार आगे वाला कंचुक, फ्राकनुमा चोली, हंसदुकूल का बना पूरे बांह का कंचुक , विचित्र तरह की टोपी के साथ कंचुक, कामदार टोपी और कुलाहदार टोपी मुख्य हैं ।