Pracin Bharatiya Veshabhusha c4.59
Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c4.59
- Language
- Hindi
c4.59
महाभारत में राजसूय यज्ञ के अवसर पर भारत के सीमा प्रान्त और बाहर से अनेक तरह के वस्त्रों के युधिष्ठिर के पास उपहार में आने का उल्लेख है । कंबोज (आधुनिक ताजिकिस्तान) से ऊनी कपड़े, समूर और सुनहले कपड़े, ऊनी चादरें, बेशकीमती दुशाले और कजली मृग की खालें आयीं । बलोचिस्तान या पारेसिंधु प्रदेश से बकरे और भेड़ों की खालें आयीं। चीन, हूण, शक, बाह्लीक और ओडू देशों से डोल माप के सुखरंगीन और मुलायम वस्त्र, भेड़ के ऊनी कपड़े, पश्मीने, रेशमी कपड़े, नमदे तथा समूर आये । वंग कलिंग, ताम्रलिप्ति और पुंड्र से दुकूल और पत्रोर्ण के बने कपड़े और चादरें आयीं। ऐसा लगता है कि उपरोक्त प्रदेशों से भारत का इस काल में घनिष्ठ व्यापारिक संबंध था।