Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c4.65

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c4.65

Language
Hindi

c4.65

भरहुत के अर्धचित्रों में स्त्रियां घुटने तक की साड़ियां पहने दिखलायी गयी हैं। साड़ियों पर कमरबंद, करधने और पटके होते थे। स्त्रियां कभी-कभी चादर और पगड़ी भी पहनती थीं। यक्षिणी चंदा की वेश-भूषा से एक शुंगकालीन संभ्रांत नारी के पहरावे का पता चलता है। उसके कमर में घुटने तक की धोती, सत्तलड़ी करधनी और कामदार कमरबंद है। सिर एक कामदार ओढ़नी से ढंका है। एक दूसरी यक्षी पतली साड़ी, संकरमुष्ट्रीदार कामदार कमरबंद, करधनी और योगपट्ट पहने हैं। यक्षी चूलकोका का पटका मार्के का है