Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c4.64

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c4.64

Language
Hindi

c4.64

भरहुत के अर्ध चित्रों में सिले वस्त्र केवल दो जगह आये हैं। एक जगह एक राजा का अनुचर कोट-नुमा वस्त्र पहने दिखलाया गया है और दूसरी जगह एक उत्तरापथ का आदमी बंददार कोट पहने है। इसके बाल एक फीते से बंधे हैं, कमर में धोती और पटका है और छाती पर परतला। कभी कभी शुंग-कालीन भट्टी की मूर्तियां भी कोट पहने दिखायी गयी हैं। सांची के नं० के स्तूप के अर्ध चित्रों में जो शुंगकालीन हैं आधे और पूरे बांह के कंचुक आये हैं।