Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c4.68

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c4.68

Language
Hindi

c4.68

सांची के अर्ध चित्रों में धोती सकच्छ और कभी-कभी विकच्छ होती है। दुपट्टे कई तरह से ओढ़े जाते थे। लोग प्रायः साफे बांधते थे। साफे के फेंटे जूड़े के चारों ओर होते थे। साफे अलग-अलग ढंग के होते थे यथा नीची फेंट वाला साफा कुछ चुनन लिये, दाहिनी फेंट वाला साफा, मोती की लड़ी से सजा साफा, संबोतरे लट्टू वाला साफा, गद्दीदार साफा, तिरछा गोलुबेंदार साफा, ढोल के आकार का लट्टू वाला साफा, पांखाकार साफा, चक्करदार पगड़ी, फिरहरीदार पगड़ी, लंबोत्तरी लट्टू वाली पगड़ी, पंखाकार पगड़ी, बेलन के आकार की पगड़ी, तीन लट्टुओं वाली पगड़ी।

Linked texts (3)