Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c4.85

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c4.85

Language
Hindi

c4.85

ऊनी कपड़ों को साधारणतः कंबल कहते थे । दूष्य भी किसी तरह का ऊनी कपड़ा होता था । ऊन दुकूल मिलाकर भी अच्छे वस्त्र बनते थे । अच्छे पश्मीने भी बनते थे। इसी पश्मीने के बने एक लाल रंग के रूमाल को ईरान के एक बादशाह ने रोमन बादशाह आरेलियन को उपहार में भेजा । पश्म को शायद रोमन कानून के संग्रह में मारकोकोरम लाना कहा है । हुरमुज द्वितीय को काबुल की राज कन्या के साथ विवाह करने पर दहेज में पश्मीने के शाल मिले जिनकी सुन्दरता देख कर लोग चकित हो गये ।