Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c4.84

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c4.84

Language
Hindi

c4.84

सिंध नदी के बारिकल बंदरगाह से रेशम और रेशमी कपड़ों का निर्यात होता था । इस युग में चीनी रेशमी कपड़े ब्रह्मपुत्र की घाटी, आसाम और पूर्वी बंगाल हो कर भी आते थे । मलाबार के बंदरगाहों में भी पूर्वी बंगाल से रेशमी कपड़े आते थे । कावेरीपट्टन में रेशम के व्यापारियों की दुकानें थीं। रोमन व्यापारी रेशमी कपड़े गंगा के मुहाने, खंभात की खाड़ी और त्रावनंकूर के बंदरगाहों से खरीदते थे, जहां चीनी व्यापारी आते थे ।