Pracin Bharatiya Veshabhusha c6.2
Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c6.2
- Language
- Hindi
c6.2
सिंधु सभ्यता के समाप्त होने से लेकर ई० पू० तीसरी शताब्दी तक हमें भारतीय सभ्यता के इतिहास के लिए पुरातत्व की अधिक सामग्री नहीं मिलती । मोहेनजोदड़ो के नष्ट होने (२५०० ई० पू०) और आर्यों के भारत आने (१५०० ई० पू०) के बीच में जो एक हज़ार वर्ष का अंतर पड़ता है उसमें भारतीय सभ्यता किस तरह से फूली फली इसका भी हमें ठीक ज्ञान नहीं है।