Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c4.125

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c4.125

Language
Hindi

c4.125

जैन साहित्य में कपड़ों की निम्नलिखित तालिका आई है—भंगिय (भंगेला), जंगिय (ऊंट के बाल से बना कपड़ा), पोत्तग (ताड़ के पत्तों से बना कपड़ा), खोम, तूल कड (सेमल की रुई से बना वस्त्र), आइणग (चमड़े के बने वस्त्र), सहिण (महीन कपड़े), महिण कल्लण (रंगीन और नक्काशीदार कपड़े), आजक (बकरे के रोएं से बने कपड़े), काय (नीली रूई के सूत से बने कपड़े), दूकूल (दुकूल वृक्ष की छाल के रेशे से बने कपड़े), हंस दुकूल (हंसाकृतियों से अलंकृत महीन दुकूल), पट्टू (रेशमी वस्त्र) जिसके बहुत से भेद होते थे यथा मलय अंशुक, चीनांशुक, हमिराज और सुवर्ण; पमोणं (शायद जंगली रेशम), देसराग (जाटों के देश का रंगीन कपड़ा ), अमिला (कलफदार कपड़ा), गज्जफल (कड़कड़ाता कपड़ा), फालिय (पारदर्शी कपड़ा), कोयव (रोयेंदार कंबल), कंबल (ऊनी चादर), पावर (चादर) इत्यादि ।