Pracin Bharatiya Veshabhusha c4.155
Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c4.155
- Language
- Hindi
c4.155
अजंटा के भित्ति चित्रों में राजे और सामंत प्रायः धोती और वैकक्ष्य पहनते हैं; पर उनके मुकुट रत्न जड़ित और भारी भरकम होते थे । एक जगह राजा धारीदार धोती, झालरदार कमरबंद और सिर में पेंच युक्त पगड़ी पहने है । एक दूसरी जगह उनके पहरावे में धोती, पेटी, पटका, दुपट्टा और टोपी है। एक तीसरी जगह वे चारखानेदार धोती और धातु निर्मित टोपी पहने हैं। एक जगह राजा कूर्पासक, कमरबंद और टोपी पहने हैं। दूसरी जगह राजा कूर्पासक, कमरबंद, धोती, वैकक्ष्य, करधनी और मुकुट पहने