Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c4.156

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c4.156

Language
Hindi

c4.156

हैं। एक चित्र में घोड़े पर सवार राजा कंचुक, धोती और कमरबंद पहने है। बाग के एक चित्र में राजे धारीदार धोती और चौजूड़ा मुकुट, तथा धोती और तिकोना मुकुट पहने दिखाये गये है। राजे अक्सर दुपट्टे नहीं पहनते थे और उनकी धोती प्रायः धारीदार होती थी। एक जगह अवलोकितेश्वर धारीदार धोती तिकोना मुकुट और करधनी पहने दिखलाये गये हैं। एक जगह राजा चारखानेदार धोती, दुपट्टा और आकर्षक गहने पहने हैं। एक जगह वे धारीदार धोती, मुकुट और कमरबंद पहने हैं। एक जगह उनकी वेश भूषा में मुकुट, धोती, कमरबंद और करधनी है। एक ईरानी राजा कामदार लंबा कोट, गोल टोपी और बूट पहने दिखाया गया है।

Cites (1)