Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c4.42

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c4.42

Language
Hindi

c4.42

इस युग के साहित्य में कभी-कभी विशेष तरह की वेश-भूषाओं के उल्लेख आ जाते हैं। प्रतियोगिता के समय एक धनुर्धारी एक सकच्छ लाल धोती, लाल कमरबंद, सुनहला कंचुक और उष्णीष पहने बतलाया गया है। राजे कभी-कभी दुकूल घूंघट पहनते थे, लेकिन यह पता नहीं लगता कि घूंघट कैसा वस्त्र था।