Pramāṇa · Search · About · API

भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c25.s1: प्राचीन शैली के अंक

भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c25.s1

Language
Hindi

प्राचीन शैली के अंक

c25.s1.1

प्राचीन शैली में १ से ६ तक के अंकों के ६ चिह्न; १०, २०, ३०, ४०, ५०, ६०, ७०, ८० और ६० इन ६ दहाइयों के लिये ६ अलग चिह्न; और १०० तथा १००० के लिये एक एक अलग चिह्न नियत था (देखो, लिपिपत्र ७१ से ७५ के पूर्वार्द्ध के प्रथम खंड तक में). इन २० चिह्नों से ६६६६६ तक की संख्या लिखी जा सकती थी. लाख, करोड़, अरब आदि के लिये जो चिह्न थे उनका पता अब तक नहीं लगा क्योंकि शिलालेख अथवा दानपत्रों में लाख१ या उसके आगे का कोई चिह्न नहीं मिला.

c25.s1.2

इन अंकों के लिखने का क्रम १ से ६ तक तो वैसा ही था जैसा कि अब है. १० के लिये नवीन शैली के अंकों की नांई १ और ० नहीं किंतु एक नियत चिह्न ही लिखा जाता था; ऐसे ही २०, ३०, ४०, ५०, ६०, ७०, ८०, ६०, १०० और १००० के लिये भी अपना अपना चिह्न मात्र लिखा जाता था (देखो, लिपिपत्र ७१ से ७५ के पूर्वार्द्ध के प्रथम खंड तक में).

c25.s1.3

११ से ६६ तक लिखने का क्रम ऐसा था कि पहिले दहाई का अंक लिख कर उसके आगे इकाई का अंक रक्खा जाता था, जैसे कि १५ के लिये १० का चिह्न लिख उसके आगे ५; ३३ के लिये ३० और ३; ६३ के लिये ६० तथा ३, इत्यादि (देखो, लिपिपत्र ७५ में मिश्र अंक).

c25.s1.4

१ प्रसिद्ध पुरातत्त्ववेत्ता डॉ. सर ऑरल स्टाइन ने अगाध परिश्रम के साथ तुर्कस्तान से जो अमूल्य प्राचीन सामग्री प्राप्त की है उसमें कुछ खरड़े ऐसे भी हैं जिन पर भारतवर्ष की गुप्तलिपि से निकली हुई तुर्कस्तान की ई. स. की छठी शताब्दी के आसपास की आर्य लिपि में स्वर, व्यंजन, स्वरों की १२ मात्राओं (ऋ ॠ और ऌ ॡ को छोड़ कर) की बारहखड़ी (द्वादशाक्षरी) तथा किसी में प्राचीन शैली के अंक भी दिये हुए हैं (ज. रॉ. ए. सो; ई. स. १६११, पृ. ४५२ और ४५८ के बीच के प्लेट १ से ४ तक). एक खरड़े में १ से १००० तक के वहां के प्रचलित प्राचीन शैली के चिह्नों के पीछे दो और चिह्न [Figure:] ऐसे हैं (ज. रॉ. ए. सो; ई. स. १६११, पृ. ४५५) जिनको प्रसिद्ध विद्वान् डॉ. होर्नले ने क्रमशः १०००० और १००००० के चिह्न माना है, परंतु हमको उन चिह्नों को १०००० और १००००० के सूचक मानने में शंका की है. संभव है कि इनमें से पहिला चिह्न १००००० का सूचक हो और दूसरा केवल समाप्ति (विराम) का चिह्न हो. उसको अंकसूचक चिह्न मानना संदिग्ध ही है.

c25.s1.5

२०० के लिये १०० का चिह्न लिख उसकी दाहिनी ओर, कभी ऊपर कभी मध्य और कभी नीचे की तरफ़, आड़ी (सीधी, तिरछी या वक्र) रेखा जोड़ी जाती थी१. ३०० के लिये १०० के चिह्न के साथ वैसे ही दो लकीरें जोड़ी जाती थीं. ४०० से ६०० तक के लिये १०० का चिन्ह लिख उसके साथ क्रमशः ४ से ६ तक के अंक एक छोटी सी आड़ी लकीर२ से जोड़ देते थे. १०१ से ६६६ तक लिखने में सैकड़े के अंक के आगे दहाई और इकाई के अंक लिखे जाते थे, जैसे कि १२६ के लिये १००, २०, ६ ; ६५५ के लिये ६००, ५०, ५. यदि ऐसे अंकों में दहाई का अंक नहीं हो तो सैकड़े के बाद इकाई का अंक रक्खा जाता था, जैसे कि ३०१ के लिये ३००, १. (देखो, लिपिपत्र ७५ में मिश्र अंक).

c25.s1.6

२००० के लिये १००० के चिह्न की दाहिनी ओर ऊपर को एक छोटीसी सीधी आड़ी (या नीचे को मुड़ी हुई) लकीर जोड़ी जाती थी और ३००० के लिये वैसी ही दो लकीरें. ४००० से ६००० तक और १०००० से ६०००० तक के लिये १००० के चिह्न के आगे ४ से ६ तक के और १० से ६० तक के चिह्न क्रमशः एक छोटी सी लकीर से जोड़े जाते थे (देखो, लिपिपत्र ७५). ११००० के वास्ते १०००० लिख, पास ही १००० लिखते थे. इसी तरह २१००० के लिये २००००, १०००; ६६००० के लिये ६००००, ६००० लिखते थे. ऐसे ही ६६६६६ लिखने हो तो ६००००, ६०००, ६००, ६०, ६ लिखने थे. यदि सैंकड़ा और दहाई के अंक न हों तो हज़ार के अंक के आगे इकाई का अंक लिखा जाता था, जैसे कि ६००१ लिखना हो तो ६०००, १.

c25.s1.7

उपर्युक्त प्राचीन अंकों के चिह्नों में से १, २, और ३ के चिह्न तो क्रमशः -, = और ≡ आड़ी लकीरें हैं जो अब तक व्यापारियों की बहियों में रुपयों के साथ आने लिखने में एक, दो और तीन के लिये व्यवहार में आती हैं. पीछे से इन लकीरों में वक्रता आने लगी जिससे १ की लकीर से वर्तमान नागरी आदि का १ बना, और २ तथा ३ की वक्र रेखाओं के परस्पर मिल जाने से वर्तमान नागरी आदि के २ और ३ के अंक बने हैं. बाकी के चिह्नों में से कितने एक अक्षरों से प्रतीत होते हैं और जैसे समय के साथ अक्षरों में परिवर्तन होता गया वैसे ही उनमें भी परिवर्तन होता रहा. प्राचीन शिलालेख और दानपत्रों में ४ से १००० तक के चिह्नों के, अक्षरों से मिलते हुए, रूप नीचे लिखे अनुसार पाये जाते हैं—

c25.s1.8

१ यह रीति ई. स. पूर्व की दूसरी शताब्दी और उसके पीछे के शिलालेखादि में मिलती है. अशोक के लेखों में इससे कुछ भिन्नता पाई जाती है (देखो लिपिपत्र ७४ के पूर्वार्द्ध में अशोक के लेखों से दिये हुए २०० के अंक के तीन रूप).

c25.s1.9

२ पिछले लेखों में कहीं कहीं यह लकीर नहीं भी लगाई जाती थी (देखो, लिपिपत्र ७४ के उत्तरार्द्ध में भिन्न भिन्न लेखों से उद्धृत किये हुए अंकों में ५०० और ७०० तथा प्रतिहारों के दानपत्रों में ६००.)

c25.s1.10

४—अशोक के लेखों में इस अंक का चिह्न ‘क’ के समान है. नानाघाट के लेख में उसपर गोलाईदार या कोणदार सिर बनाया है जिससे उसकी आकृति ‘ष्क’ से कुछ कुछ मिलती होने लगी है. कुशनवंशियों के मथुरा आदि के लेखों में उसका रूप ‘ष्क’ जैसा मिलता है. क्षत्रपों और आंध्रवंशियों के नासिक आदि के लेखों में ‘ष्क’ ही विशेष कर मिलता है परंतु उन लेखों से उद्धृत किये हुए चिह्नों में से चौथे में ‘क’ की खड़ी लकीर को बाईं तरफ मोड़ कर कुछ ऊपर को बढ़ा दिया है जिससे उसकी आकृति ‘प्क’ सी प्रतीत होती है. पश्चिमी क्षत्रपों के सिक्कों में ‘क’ की दाहिनी ओर मुड़ी हुई खड़ी लकीर, चलती कलम से पूरा चिह्न लिखने के कारण, ‘क’ के मध्य की आड़ी लकीर से मिल गई जिससे उक्त सिक्कों से उद्धृत किये चिह्नों में से दो अंतिम चिह्नों की आकृति ‘भ’ के समान बन गई है. जग्गयपेट के लेखादि से उद्धृत किये हुए चिह्नों में चार के चिह्न के ‘प्क’ और ‘प्र’ से रूप मिलते हैं; गुप्तों आदि के लेखों में भी ‘ष्क’ और ‘प्र’ से ही मिलते हैं. पल्लव और शालंकायन वंशियों के दानपत्रों से उद्धृत किये ६ चिह्नों में से पहिला ‘ष्क’, दूसरा ‘प्की’, तीसरा और चौथा ‘ल्क’, पांचवा ‘द्क’ और छठा ‘म’ के समान है. नेपाल के लेखों में ‘प्क’, और भिन्न भिन्न लेख व दानपत्रों की पंक्ति में ‘ष्क’ मिलता है (देखो, लिपिपत्र ७१ और ७२ के पूर्वार्द्ध की तीन पंक्तियां). ४ का मूल चिह्न ‘क’ सा था जिस पर सिर की गोलाईदार या कोणदार रेखा लगाने से उसकी आकृति कुछ कुछ ‘प्क’ से मिलती हुई बनी. लेखकों की भिन्न भिन्न लेखन-शैली, सुंदरता लाने के यत्न और चलती कलम से पूरा अंक लिखने से उपर्युक्त भिन्न भिन्न रूप बने हैं. आगे के अंकों का इस प्रकार का विवेचन करने में लेख बहुत बढ़ जाने की संभावना होने के कारण बहुधा भिन्न भिन्न अक्षरों के नाम मात्र लिखे जायेंगे जिनको पाठक लिपिपत्र ७१ से ७५ के पूर्वार्द्ध के प्रथम खंड तक में दिये हुए अंकों से मिला कर देख लेवें.

c25.s1.11

५—इस अंक के चिह्न त, ता, पु, हु, रु, तृ, तृा, ना, न, ह, ह्ल और ह अक्षरों से मिलते हुए पाये जाते हैं.

c25.s1.12

६—के लिये ‘ज’, स (?), फ्रु, फ्रा, फा, फ और हा से मिलते जुलते चिह्न मिलते हैं, तो भी जग्गयपेट, गुप्तों और पल्लव आदि के लेखों से दिये हुए इस अंक के चिह्न ठीक तरह किसी अक्षर से नहीं मिलते, वे अंकसंकेत ही हैं. उनको अक्षरों से मिलाने का यत्न करना खींचतान ही है.

c25.s1.13

७—के चिह्न ग्र, गु और ग से मिलते जुलते हैं.

c25.s1.14

८—के चिह्न हृ, ह्रा, ह, हा, उ, पु, ट, टा, र, ब्र और द्रा से मिलते हुए हैं, परंतु कुछ चिह्न ऐसे हैं जो अक्षर नहीं माने जा सकते.

c25.s1.15

६—नानाघाट के, कुशनवंशियों के और क्षत्रपों तथा आंध्रवंशियों के लेखों में जो ६ के चिह्न मिलते हैं उनकी किसी प्रकार अक्षरों में गणना नहीं हो सकती. पीछे से अंतर पड़ने पर उसके चिह्न ओ, उ और ओं (के कल्पित चिह्न) से बनते गये.

c25.s1.16

१०—नानाघाट के, कुशनवंशियों के, क्षत्रपों तथा आंध्रों के लेखों; क्षत्रपों के सिक्कों, जग्गयपेट के लेखों तथा गुप्तादिकों के लेखादि में तो १० का अंकसंकेत ही है क्यों कि उसकी किसी अक्षर से समानता नहीं हो सकती परंतु पीछे से उसकी आकृति यै, ह, ह्न, ख और लृ से मिलती हुई बन गई.

c25.s1.17

२०—का चिह्न ‘थ’ था जो पीछे के परिवर्तनों में भी उसी अक्षर के परिवर्तित रूपों के सदृश बना रहा.

c25.s1.18

३०—का चिह्न ‘ल’ के सदृश ही मिलता है.

c25.s1.19

४०—का चिह्न ‘प्त’ और ‘स’ से मिलता हुआ मिलता है.

c25.s1.20

५०—का चिह्न किसी अक्षर से नहीं मिलता. केवल भिन्न भिन्न लेखादि से उद्धृत किये हुए इस अंक के चिह्नों में से दूसरा दक्षिणी शैली के ‘ब’ से मिलता है.

c25.s1.21

६०—का चिह्न ‘प’, ‘पु’ या ‘प्र’ से मिलता हुआ है.

c25.s1.22

७०—का चिह्न ‘स’, ‘भ्र’, रो, ‘प्रा’, ‘प्र’ या ‘हू’ से मिलता है.

c25.s1.23

८०—का चिह्न उपध्मानीय के चिह्न से मिलता हुआ है (देखो, लिपिपत्र १७ में उदयगिरि के लेख के अक्षरों में उपध्मानीय का चिह्न).

c25.s1.24

६०—का चिह्न किसी अक्षर से नहीं मिलता. यदि उपध्मानीय के चिह्न के मध्य में एक आड़ी लकीर और बढ़ा दी जावे तो उसकी आकृति क्षत्रपों के सिक्कों से उद्धृत किये हुए इस चिह्न के दूसरे रूप से मिल जायगी.

c25.s1.25

१००—नानाघाट के लेख में इस अंक का चिह्न ‘सु’ अथवा ‘अ’ से मिलता हुआ है क्यों कि उक्त दोनों अक्षरों की आकृति उस समय परस्पर बहुत मिलती हुई थी. पिछले लेखों में सु, अ, लु, से, सो और सौं से मिलते हुए रूप मिलते हैं, परंतु नासिक के लेखों और क्षत्रपों के सिक्कों में इसके जो रूप मिलते हैं उनकी उस समय के किसी अक्षर से समानता नहीं है.

c25.s1.26

२००—अशोक के लेखों में मिलनेवाले इस अंक के तीन चिह्नों में से पहिला ‘सु’ है, परंतु दूसरे दो रूप उस समय के किसी अक्षर से नहीं मिलते. नानाघाट के लेख का रूप ‘आ’ के समान है. गुप्तों आदि के लेखों का दूसरा रूप ‘ला’ से मिलता हुआ है और भिन्न भिन्न लेखादि से उद्धृत किये हुए इस अंक के दो रूपों में से दूसरा ‘सू’ से मिलता है. नासिक के लेखों, क्षत्रपों के सिक्कों, वलभी के राजाओं तथा कलिंग के गंगवंशियों के दानपत्रों में मिलनेवाले इस अंक के रूप किसी अक्षर से नहीं मिलते.

c25.s1.27

३००—का अंक १०० के अंक की दाहिनी ओर २ आड़ी या गोलाईदार लकीरें लगाने से बनता है. १०० के सूचक अक्षर के साथ ऐसी दो लकीरें कहीं नहीं लगतीं, इसलिये इसकी किसी मात्रासहित अक्षर के साथ समानता नहीं हो सकती. ४०० से ६०० तक के चिह्न, १०० के चिह्न के आगे ४ से ६ तक के अंकों के जोड़ने से बनते थे, उनकी अक्षरों से समानता नहीं है.

c25.s1.28

१०००—का चिह्न नानाघाट के लेख में ‘रो’ के समान है. नासिक के लेखों में ‘धु’ अथवा ‘धु’ से मिलता हुआ है और वाकाटकवंशियों के दानपत्रों में उनकी लिपि के ‘चु’ के समान है.

c25.s1.29

२००० और ३००० के चिह्न, १००० के चिह्न की दाहिनी ओर ऊपर को क्रमशः एक और दो आड़ी लकीरें जोड़ने से बनते थे. इसलिये उनकी किसी अक्षर से समानता नहीं हो सकती. ४००० से ६००० तक के अंक, १००० के चिह्न के आगे क्रमशः ४ से ६ तक के, और १०००० से ६०००० तक के अंक, १००० के आगे १० से ६० तक की दहाईयों के चिह्न जोड़ने से बनते थे इसलिये उनकी अक्षरों से समानता नहीं है.

c25.s1.30

ऊपर प्राचीन शैली के अंकों की जिन जिन अक्षरों से समानता बतलाई गई है उसमें सब के सब अक्षर उक्त अंकों से ठीक मिलते हुए ही हों ऐसा नहीं है. कोई कोई अक्षर ठीक मिलते हैं बाकी की समानता ठीक वैसी ही है जैसी कि नागरी के वर्तमान अक्षरों के सिर हटाने के बाद उनका नागरी के वर्तमान अंकों से मिलान करके यह कहा जाय कि २ का अंक ‘र’ से, ३ ‘रू’ से, ५ ‘प्’ से, ६ ‘द्’ से, ७ ‘उ’ की मात्रा से और ८ ‘ट’ से मिलता जुलता है. १, २, ३,१ ५०, ८० और ६० के प्राचीन उपलब्ध रूपों और अशोक के लेखों में मिलनेवाले २०० के दूसरे व तीसरे रूपों (देखो, लिपिपत्र ७४) से यही पाया जाता है कि ये चिह्न तो सर्वथा अक्षर नहीं थे किंतु अंक ही थे. ऐसी दशा में यही मानना पड़ेगा कि प्रारंभ में १ से १००० तक के सब अंक वास्तव में अंक ही थे. यदि अक्षरों को ही भिन्न भिन्न अंकों, का सूचक माना होता तो उनका कोई क्रम अवश्य होता और सब के सब अंक अक्षरों से ही बतलाये जाते, परंतु ऐसा न होना यही बतलाता है कि प्रारंभ में ये सब अंक ही थे. अनायास से किसी अंक का रूप किसी अक्षर से मिल जाय यह बात दूसरी है; जैसे कि वर्तमान नागरी का २ का अंक उसी लिपि के ‘र’ से, और गुजराती के २ (२) और ५ (५) के अंक उक्त लिपि के र (२) और

c25.s1.31

१ एक, दो और तीन के प्राचीन चिह्न तो स्पष्ट ही संख्यासूचक हैं और अशोक की लिपि में चार का चिह्न जो ‘क’ अक्षर से मिलता हुआ है वह संभव है कि चौराहे या स्वस्तिक का सूचक हो. ऐसे ही और अंकों के लिए भी कोई कारण रहा होगा.

c25.s1.32

प (५) से बिलकुल मिलते हुए हैं. कभी कभी अक्षरों की नांई अंकों के भी सिर बनाने से उनकी आकृतियां कहीं कहीं अक्षरों सी बनती गई१. पीछे से अंकचिह्नों को अक्षरों के से रूप देने की चाल बढ़ने लगी और कितने एक लेखकों ने और विशेषकर पुस्तकलेखकों ने उनको सिरसहित अक्षर ही बना डाला जैसा कि बुद्धगया से मिले हुए महानामन् के शिलालेख२, नेपाल के कितने एक लेखों३ तथा प्रतिहारवंशियों के दानपत्रों४ से पाया जाता है. तो भी १, २, ३, ५०, ८० और ९० तो अपने परिवर्तित रूपों में भी प्राचीन रूपों से ही मिलते जुलते रहे और किन्हीं अक्षरों में परिणत न हुए.

c25.s1.33

शिलालेखों और ताम्रपत्रों के लेखक जो लिखते थे वह अपनी जानकारी से लिखते थे, परंतु पुस्तकों की नक़ल करनेवालों को तो पुरानी पुस्तकों से ज्यों का त्यों नक़ल करना पड़ता था. ऐसी दशा में जहां वे मूल प्रति के पुराने अक्षरों या अंकों को ठीक ठीक नहीं समझ सके वहां वे अवश्य चूक कर गये. इसीसे हस्तलिखित प्राचीन पुस्तकों में जो अंकसूचक अक्षर मिलते हैं उनकी संख्या अधिक है जिनमें और कई अशुद्ध रूप दर्ज हो गये हैं.

c25.s1.34

लिबिपत्र ७२ (पूर्वार्द्ध की अंतिम तीन पंक्तियों) और ७४ (उत्तरार्द्ध की अंतिम दो पंक्तियों) में हस्तलिखित प्राचीन पुस्तकों से अंकसूचक अक्षरादि दिये गये हैं वे बहुत कम पुस्तकों से हैं. भिन्न भिन्न हस्तलिखित पुस्तकों में वे नीचे लिखे अनुसार मिलते हैं—

c25.s1.35

१–ए, ख और ऌ.
२–द्वि, स्ति और न.
३–त्रि, श्री और मः.
४–ङ्क५, ईं, ऌ, एक, ऌर्क, ष्क्र, र्क्क, प्कि (प्के), ष्क्र६, र्क७, र्क और पु.
५–तृ, र्तृ, र्तॄ, र्तृं, ह्र और नृ.
६–फ़, र्फ़, र्फ़ु, घ्र, भ्र, र्पु, व्या और फ़्ल.
७–ग्र, ग्रा, ग्री, र्ग्रा र्ग्गा और भ्र.
८–ह्र, ह्रीं, ह्र्ाँ और द्र.
९–ओं, उँ, र्उ, उं, ऊं, भ्र और नृं.
१०–लृ, लूं, ळ, ष्ट, डा, अ और सां.
२०–थ, था, र्थ, र्था, घ, र्घ, प्व और व.
३०–ल, ला, र्ल और र्ला.
४०–प्त, प्ता, सा, सां और म.
५०–ठ, ॡ, ॡ, ६, I और प्.

c25.s1.36

१ फ़्ली; गु. इं; सैट ३६ A.

c25.s1.37

२ फ़्ली; गु. इं; सैट ४१ A.

c25.s1.38

३ इं. ऐँ; जि. ६, पृ. १६३-८०.

c25.s1.39

४ ऐँ. इं; जि. ५, पृ २०६. इं. ऐँ; जि. १५, पृ ११२ और १४० के पास के प्लेट; और राजपूताना म्यूज़िअम् में रक्खा हुआ प्रतिहार राजा महेंद्रपाल (दूसरे) के समय का वि. सं. १००३ का लेख. यह लेख मैंने 'ऐपिग्राफ़िआ इंडिका' में छपने के लिये भेज दिया है.

c25.s1.40

५ 'सूर्यप्रज्ञप्ति' नामक जैन ग्रंथ का टीकाकार मलयगिरि, जो ई. स. की १२वीं शताब्दी के आसपास हुआ, मूल पुस्तक के 'ङ्क' शब्द को ४ का सूचक बतलाता है (अत्र ङ्कम्ब्दोपादानात् प्रासादीया इत्यनेन पदेन सह पदचतुष्टयस्य सूचा कृता —इं. ऐँ; जि. ६, पृ. ४७).

c25.s1.41

६ यह चतुरस्र चिह्न उपध्मानीय का है (देखो, लिपिपत्र ४१). 'क' के पूर्व इसका प्रयोग करना यही बतलाता है कि उस समय इस चिह्न का ठीक ठीक ज्ञान नहीं रहा था.

c25.s1.42

७ 'क' के ऊपर का यह चिह्न जिह्वामूलीय का है (देखो, लिपिपत्र १६).

c25.s1.43

६०-**जु, वु, घु, थु, र्थु, थू, र्थू, र्ध, र्धु और धु.** ७०-**चु, चृ, थू, र्थू, घू और र्म्त.** ८०-**[Figure:], [Figure:], [Figure:], [Figure:]१ और पु.** ६०-[Figure:], [Figure:], [Figure:], [Figure:] **और [Figure:]२.** •१००-**सु, सू, लु और अ.** २००-**सु, सू, सु, आ, लू और र्घू.** ३००-**स्ता, स्त्रा, श्या, सा, सु, सुं और स्त्र.** ४००-**स्त्रो, स्तो और स्ता.**

c25.s1.44

ऊपर लिखे हुए अंकसूचक संकेतों में १, २ और ३ के लिये क्रमशः **ए, द्वि और त्रि; स्व, स्ति और श्री; और ओं, न और मः** मिलते हैं; वे प्राचीन क्रम के कोई रूप नहीं है किंतु पिछले लेखकों के कल्पित हैं. उनमें से ए, द्वि और त्रि तो उन्ही अंकों के वाचक शब्दों के पहिले अक्षर हैं और स्व, स्ति और श्री तथा ओं, न और मः मंगल वाचक होने से इनको प्रारंभ के तीन अंकों का सूचक मान लिया है. एक ही अंक के लिये हस्तलिखित पुस्तकों में कई भिन्न अक्षरों के होने का कारण कुछ तो प्राचीन अक्षरों के पढ़ने में और कुछ पुस्तकों से नक़ल करने में लेखकों की ग़लती है, जैसे २० के अंक का रूप ‘थ’ के समान था जिसकी आकृति पीछे से ‘घ’ से मिलती हुई होने से लेखकों ने ‘थ’ को ‘घ’, फिर ‘घ’ को ‘ध्व’ और ‘प’ पढ़ा होगा. इसी तरह दूसरे अंकों के लिये भी अशुद्धियां हुई होंगी.

c25.s1.45

प्राचीन शिलालेखों और दानपत्रों में सब अंक एक पंक्ति में लिखे जाते थे परंतु हस्तलिखित पुस्तकों के पन्नों में चीनी अक्षरों की नांई एक दूसरे के नीचे लिखे मिलते हैं. ई. स. की छठी शताब्दी के आस पास के मि. बावर के प्राप्त किये हुए पुस्तकों में भी पत्रांक इसी तरह एक दूसरे के नीचे लिखे मिलते हैं. पिछले पुस्तकों में एक ही पत्रे पर प्राचीन और नवीन दोनों शैलियों से भी अंक लिखे मिलते हैं. पत्रे की दूसरी तरफ़ के दाहिनी ओर के ऊपर की तरफ़ के हाशिये पर तो अक्षरसंकेत से, जिसको अक्षरपल्ली कहते थे; और दाहिनी तरफ़ के नीचे के हाशिये पर नवीन शैली के अंकों से, जिनको अंकपल्लि कहते थे. इस प्रकार के अंक नेपाल, पाटण (अणहिलवाड़ा), खंभात और उदयपुर (राजपूताना में) आदि के पुस्तकमंडारों में रक्खे हुए पुस्तकों में पाये जाते हैं. पिछले हस्तलिखित पुस्तकों में अक्षरों के साथ कभी कभी अंक, तथा खाली स्थान के लिये शून्य भी लिखा हुआ मिलता है, जैसे कि ३३=(ला)/३, १००=(सु)/(°), १०२=(सु)/((°)/२), १३१=(सु)/((ला)/१), १५०=(सु)/(इ/(°)), २०६=(सू)/((°)/(वै)) आदि. नेपाल के बौद्ध, तथा गुजरात, राजपूताना आदि के जैन पुस्तकों में यही अक्षरक्रम ई. स. की १६ वीं शताब्दी तक कहीं कहीं मिल आता है और दक्षिण की मलयालम् लिपि के पुस्तकों३ में अब तक अक्षरों से अंक

c25.s1.46

१ यह चिह्न उपध्मानीय का है (देखो, लिपिपत्र २१, २४, ४७).

c25.s1.47

२ यह चिह्न उपध्मानीय का है (देखो, लिपिपत्र ३८, ४२, ४४).

c25.s1.48

३ मलयालम् लिपि के पुस्तकों में बहुधा अब तक इस प्रकार अक्षरों में अंक लिखने की रीति चली आती है. ऍच. गंडर्ट ने अपने मलयालम् भाषा के व्याकरण (दूसरे संस्करण) में अक्षरों से बतलाये जाने वाले अंकों का ब्योरा इस तरह दिया है:— १=न. २=न्न. ३=न्य. ४=क्र. ५=झ. ६=हा (ह). ७=ग्र. ८=प्र. ६=द्रे (?). १०=म. २०=थ. ३०=ल. ४०=प्त. ५०=व. ६०=च. ७०=रू (त्रु). ८०=च. ६०=ण. १००=ञ. (ज. रॉ. ए. सो; ई. स. १८६६, पृ. ७६०). इनमें भी प्राचीन अक्षरों के पढ़ने में ग़लती होना पाया जाता है जैसे कि ६ का सूचक ‘हा’, ‘फ’ को ‘ह’ पढ़ने से ही हुआ है. उस लिपि में ‘फ’ और ‘ह’ की आकृति बहुत मिलती हुई है (देखो, लिपिपत्र ८२). ऐसे ही और भी अशुद्धियां हुई हैं.

c25.s1.49

बतलाने का प्रचार बना हुआ है; परंतु उनके देखने से पाया जाता है कि उनके लेखक सर्वथा प्राचीन क्रम को भूले हुए थे और ‘मक्षिकार्याने मक्षिका’ की नांई केवल प्राचीन पुस्तकों के अनुसार पत्रांक लगा देते थे.

c25.s1.50

शिलालेख और दानपत्रों में ई. स. की छठी शताब्दी के अंत के आस पास तक तो केवल प्राचीन क्रम से ही अंक लिखे मिलते हैं. पहिले पहिल गूर्जरवंशी किसी राजा के ताम्रपत्र के दूसरे पत्रे में, जो [ कलचुरि ] संवत ३४६ ( ई. स. ५६५ ) का है, नवीन शैली से अंक दिये हुए मिलते हैं अर्थात् उसमें क्रमशः ३, ४ और ६ के अंक हैं. उक्त संवत् के पीछे कहीं प्राचीन शैली से और कहीं नवीन शैली से अंक लिखे जाने लगे और १० वीं शताब्दी के मध्य तक प्राचीन शैली का प्रचार कुछ कुछ रहा१; फिर तो उठ ही गया२ और नवीन शैली से ही अंक लिखे जाने लगे. उसके पीछे का केवल एक ही लेख ऐसा मिला है, जो नेपाल के मानदेव के समय का [ नेवार ] सं. २५६ ( ई. स. ११३६ ) का है और जिसमें अंक प्राचीन शैली से दिये हैं३.

c25.s1.51

भारतवर्ष में अंकों की यह प्राचीन शैली कब से प्रचलित हुई इसका पता नहीं चलता परंतु अशोक के सिद्धापुर, सहस्राम और रूपनाथ के लेखों में इस शैली के २००, ५० और ६ के अंक मिलते हैं जिनमें से २०० का अंक४ तीनों लेखों में बिलकुल ही भिन्न प्रकार का है और ५० तथा ६ के दो दो प्रकार के रूप मिलते हैं. २०० के भिन्न भिन्न तीन रूपों से यही कहा जा सकता है कि ई. स. पूर्व की तीसरी शताब्दी में तो अंकों की यह शैली कोई नवीन बात नहीं किंतु सुदीर्घ काल से चली आती रही होगी. यदि ऐसा न होता तो अशोक के लेखों में २०० के अंक के एक दूसरे से बिलकुल ही भिन्न तीन रूप सर्वथा न मिलते. अशोक से पूर्व उक्त अंकों के चिह्न कैसे थे और किन किन परिवर्तनों के बाद वे उन रूपों में परिणत हुए इस विषय में कहने के लिये अब तक कोई साधन उपलब्ध नहीं हुआ.

c25.s1.52

२ तामिळ लिपि में अब तक अंक प्राचीन शैली से ही लिखे जाते हैं, नवीन शैली के अंकों का प्रचार अब होने लगा है. थोड़े समय पूर्व के छपे हुए पुस्तकों में पत्रांक प्राचीन शैली से ही दिये हुए मिलते हैं परंतु अब नवीन शैली से देने लगे हैं. तामिळ अंकों के लिये देखो, लिपिपत्र ८१ में तामिळ लिपि.

c25.s1.53

४ अशोक के लेखों में मिलनेवाले २०० के अंक के भिन्न भिन्न ३ चिह्नों के लिये देखो लिपिपत्र ७४ का पूर्वार्द्ध. उक्त चिह्नों में से दूसरा सहस्राम के लेख से है. करीब ८०० वर्ष पीछे उसीका किंचित् बदला हुआ रूप फिर मथुरा से मिली हुई गुप्त सं. २३० (ई. स. ५४६) की एक बौद्ध मूर्ति के नीचे के लेख (सी; गु. इं; सेट ४० D) में मिलता है; बीच में कहीं नहीं मिलता. कभी कभी लेखकों को अक्षरों या अंकों के प्राचीन चिह्नों की स्मृति रहने का यह अद्भुत उदाहरण है.

c25.s1.54

कई विद्वानों ने जैसे ब्राह्मी अक्षरों की उत्पत्ति के विषय में भिन्न भिन्न कल्पनाएं की हैं वैसे ही इन प्राचीन शैली के अंकों की उत्पत्ति के विषय में भी की हैं जिनका सारांश नीचे लिखा जाता है—

c25.s1.55

प्रथम ई. स. १८३८ में जेम्स प्रिन्सेप ने यह अनुमान किया कि ये अंक उनके सूचक शब्दों के प्रथम अक्षर हैं, जिसको वोप्के आदि कितने एक यूरोपियन विद्वानों ने स्वीकार भी किया.

c25.s1.56

१ यद्यपि शिलालेखों और दानपत्रों में प्राचीन शैली के अंकों का प्रचार १०वीं शताब्दी के मध्य तक कुछ न कुछ पाया जाता है तो भी ताम्रपत्रों के लेखक ई. स. की आठवीं शताब्दी से ही उस शैली के अंकों के लिखने में गलतियां करने लग गये थे. वलभी के राजा शीलादित्य (छठे) के गुप्त सं. ४४१ के दानपत्र में १०० के साथ जुड़नेवाले ४ के अंक के स्थान में ४० का अंक जोड़ दिया है (इं. पं; जि. ६ पृ. १६ के पास का सेट), और पूर्वी गंगवंशी राजा देवेंद्रवर्मन् के गांगेय सं. १८४ के दानपत्र में ८० के स्थान पर ८ का और ३ के स्थान पर ३० का चिह्न ('लो', 'ल' का घसीट रूप) लिखा है और २० के लिये २ के आगे बिंदी लगा कर एक ही दानपत्र में प्राचीन और नवीन शैली का मिश्रण भी कर दिखाया है (एं. इं; जि. ३, पृ. १३३ के पास का सेट).

c25.s1.57

३ बें; ज. ने; पृ. ८१.

c25.s1.58

पंडित भगवानलाल इंद्रजी ने इन अंकों के उनके सूचक शब्दों के प्रथम अक्षर होने न होने के विषय में कुछ न कह कर भारतवर्ष के प्राचीन अंकों के विषय के अपने लेख में ई. स. १८७७ में लिखा है कि ‘अंकों की उत्पत्ति के विषय में मेरा विश्वास है कि मैं निश्चय के साथ यह प्रतिपादन कर सकता हूं कि पहिले तीन अंकों को छोड़ कर बाकी सब के सब अक्षरों या संयुक्ताक्षरों के सूचक हैं और भिन्न भिन्न वंशों के लेखों और [भिन्न भिन्न] शताब्दियों में उन (अंकों) की आकृतियों में जो अंतर पाया जाता है उसका मुख्य कारण उक्त समय और वंशों के अक्षरों का अंतर ही है’१.

c25.s1.59

डॉ. बूलर ने उक्त लेख के साथ ही अपनी संमति प्रकट करते समय लिखा है कि ‘प्रिन्सेप का यह पुराना कथन, कि अंक उनके सूचक शब्दों के प्रथम अक्षर हैं, छोड़ देना चाहिये. परंतु अब तक इस प्रश्न का संतोषदायक समाधान नहीं हुआ. पंडित भगवानलाल ने आर्यभट और गंवशास्त्र की अक्षरों द्वारा अंक सूचित करने की रीति को भी जांचा परंतु उसमें सफलता न हुई (अर्थात् अक्षरों के क्रम की कोई कुंजी न मिली); और न मैं इस रहस्य की कोई कुंजी प्राप्त करने का दावा करता हूं. मैं केवल यही बतलाऊंगा कि इन अंकों में अनुनासिक, जिह्वामूलीय और उपध्मानीय का होना प्रकट करता है कि उन(अंकों)को ब्राह्मणों ने निर्माण किया था, न कि वाणिज्याओं (महाजनों) ने और न बौद्धों ने जो प्राकृत को काम में लाते थे’२.

c25.s1.60

२ इं. ऐं; जि. ६, पृ. ४८.

c25.s1.61

डॉ. कर्न ने ई. स. १८७७ में ‘इंडियन ऐंटिक्बरी’ के संपादक को एक पत्र के द्वारा यह सूचित किया कि ‘मैं सामान्यतः बूलर के इस कथन से सहमत हूं कि अंक ब्राह्मणों ने निर्माण किये थे’३.

c25.s1.62

३ इं. ऐं; जि. ६, पृ. १४३.

c25.s1.63

ई. स १८७८ में बर्नल ने लिखा कि ‘अंकसूचक शब्दों के आदि अक्षरों से इन [अंक] चिह्नों की उत्पत्ति मानना बिलकुल असंभव है क्योंकि उनकी दक्षिणी अशोक (ब्राह्मी) अक्षरों से, जो अंकसूचक शब्दों के आदि अक्षर हैं, बिलकुल समानता नहीं है’४. परंतु बर्नल ने ब्राह्मी अक्षरों की उत्पत्ति फिनिशियन् अक्षरों से होना तो मान ही रक्खा था; इससे इन अंकों की उत्पत्ति भी बाहरी स्रोत से होना अनुमान करके लिखा कि ‘इस (अंक) क्रम की इजिप्ट (मिसर) के डेमोटिक् अंकक्रम से सामान्य समानता, मेरे विचार में, इस कामचलाऊ अनुमान के लिये बस होगी कि अशोक के अंकक्रम की उत्पत्ति उसी (डिमोटिक) क्रम से हुई है, परंतु इसका विकास भारतवर्ष में हुआ है’५.

c25.s1.64

४ ब; सा. इं. पे; पृ. ६०.

c25.s1.65

५ ब; सा. इं. पे; पृ. ६५.

c25.s1.66

फिर इ. सी. बेले ने ‘वर्तमान अंकों का वंशक्रम’ नामक विस्तृत लेख६ में यह बतलाने का यत्न किया कि ‘भारतीय अंकशैली का सिद्धान्त मिसर के हिएरोग्लिफिक अंकों से निकला है, तो भी भारतीय अंकचिह्नों में से अधिकतर फिनिशियन्, बाक्ट्रियन और अक्केडियन् अंकों या अक्षरों से लिये हुए हैं; परंतु कुछ थोड़ेसों की विदेशी उत्पत्ति प्रमाणित नहीं हो सकती’.

c25.s1.67

इस पर ई. स. १८८६ में बूलर ने लिखा कि ‘बेले का कथन, यह मानने से बड़ी आपत्ति उपस्थित करता है कि हिंदुओं ने [अंक] भिन्न भिन्न चार या पांच स्रोतों से लिये, जिनमें से कुछ तो बहुत प्राचीन और कुछ बहुत अर्वाचीन हैं. परंतु उसके लेख के साथ प्रकट किया हुआ मिसर और भारत के अंकों के मिलान का नक्शा और उन दोनों में सैंकड़ों के अंकों के बनाने की रीति की समानता के बारे में उसका कथन, भगवानलाल की कल्पना को छोड़ देने और कुछ परिवर्तन के साथ बर्नल के कथन को, जिससे बार्थ भी सहमत है, स्वीकार करने को प्रस्तुत करता है. मुझे यह संभव प्रतीत

c25.s1.68

१ इं. ऐं; जि. ६, पृ. ४४.

c25.s1.69

६ ज. रॉ. ए. सो. (न्यू सीरीज़) जि. १४, पृ. ३३५ से और जि. १५, पृ. १ से.

c25.s1.70

होता है कि ब्राह्मी अंकों के चिह्न मिसर के हिएरेटिक अंकों से निकले हैं और हिंदुओं ने उनका अक्षरों में रूपांतर कर दिया, क्योंकि उनको शब्दों से अंक प्रकट करने का पहिले ही से अभ्यास था तो भी ऐसी उत्पत्ति का विवेचन अभी तक बाधा उपस्थित करता है और निश्चयात्मक नहीं कहा जा सकता. परंतु दूसरी दो महत्त्व की बातें निश्चय समझना चाहिये कि—

c25.s1.71

(१) अशोक के लेखों में मिलने वाले [अंकों के] भिन्न रूप यही बतलाते हैं कि इन अंकों का इतिहास ई. स. पूर्व की तीसरी शताब्दि से बहुत पूर्व का है;

c25.s1.72

(२) इन चिह्नों का विकास ब्राह्मण विद्वानों के द्वारा हुआ है क्योंकि उनमें उपध्मानीय के दो रूप मिलते हैं जो निःसंशय शिक्षा के आचार्यों के निर्माण किये हुए हैं१.

c25.s1.73

ई. स. १८६८ में फिर बूलर ने डा. बर्नल के मत को ठीक बतलाया परंतु उसमें इतना बदलने की संमति दी कि भारतीय अंक मिसर के डेमोटिक् क्रम से नहीं किंतु हिएरेटिक् से निकले हुए अनुमान होते हैं, और साथ में यह भी लिखा कि ‘डाॅ. बर्नल के मत को निश्चयात्मक बनाने के लिये ई. स. पूर्व की तीसरी और उससे भी पहिले की शताब्दियों के और भी [भारतीय] अंकों की खोज करने, तथा भारतवर्ष और मिसर के बीच के प्राचीन संपर्क के विषय में ऐतिहासिक अथवा परंपरागत वृत्तान्त की खोज, की अपेक्षा है. अभी तो इसका सर्वथा अभाव है और यदि कोई मिसर के अंकों का भारत में प्रचार होना बतलाने का यत्न करे तो उसको यही अटकल लगाना होगा कि प्राचीन भारतीय नाविक और व्यापारी मिसर के अधीनस्थ देशों में पहुंचे होंगे अथवा अपनी समुद्रयात्रा में मिसर के व्यापारियों से मिले होंगे. परंतु ऐसी अटकल अवश्य संदिग्ध है जब तक कि उसका सहायक प्रमाण न मिले.’२

c25.s1.74

इस तरह डाॅ. बर्नल भारतवर्ष के प्राचीन शैली के अंकों की उत्पत्ति मिसर के डिमोटिक् अंकों से; बेले उनका क्रम तो मिसर के हिएरोग्लिफिक् अंकों से और अधिकतर अंकों की उत्पत्ति फिनिशियन्, बाक्ट्रियन् और अक्केडियन् अंकों से, और बूलर मिसर के हिएरेटिक अंकों से बतलाता है. इन विद्वानों के कथनों का भारतीय अंकों के क्रम और आकृतियों से मिलान करने से पाया जाता है कि—

c25.s1.75

हिएरोग्लिफिक अकों का क्रम भारतीय क्रम से, जिसका विवेचन ऊपर पृ. १०३–४ में किया गया है, सर्वथा भिन्न है, क्योंकि उसमें मूल अंकों के चिह्न केवल तीन, अर्थात् १, १० और १०० थे. इन्हीं तीन चिह्नों को बारंबार लिखने से ९९९ तक के अंक बनते थे. १ से ९ तक के अंक, एक के अंक के चिह्न (खड़ी लकीर) को क्रमशः १ से ९ बार लिखने से बनते थे. ११ से १९ तक के लिये १० के चिह्न की बाईं ओर क्रमशः १ से ९ तक खड़ी लकीरें खींचते थे. २० के लिये १० का चिह्न दो बार और ३० से ९० तक के लिये क्रमशः ३ से ९ बार लिखा जाता था. २०० बनाने के लिये १०० के चिह्न को दो बार लिखते थे, ३०० के लिये तीन बार आदि (देखो, पृ. ११३ में दिया हुआ नकशा). इस क्रम में १००० और १०००० के लिये भी एक एक चित्र था३ और १००००० के लिये

c25.s1.76

१ बू; इं. पे; पृ. ८२.

c25.s1.77

२ बू; इं. खु; संख्या ३, पृ. ११६ (द्वितीय संस्करण). इससे पूर्व उक्त पुस्तक से जहां जहां हवाले दिये हैं वे प्रथम संस्करण से हैं.

c25.s1.78

३ ए. ब्रि; जि. १७, पृ. ६२५.

c25.s1.79

मेंढक और १०००००० के लिये हाथ फैलाये हुए पुरुष का चिह्न बनाया जाता था. मिसर का सब से पुराना अंकक्रम यही था जो बहुत ही जटिल और गणना की बिलकुल प्रारंभिक दशा का सूचक है. इसीसे फिनिशियन् अंक निकले हैं जिनका क्रम भी ऐसा ही है, केवल १० के चिह्न को बारंबार लिखने की जटिल रीति को कुछ सरल बनाने के लिये उसमें २० के अंक के लिये नवीन चिह्न बनाया गया, जिससे ३० के लिये २० और १० ; ६० के लिये २०, २०, २० और १० लिखने पड़ते थे. इस क्रम के ४ मूल अंकों में से १ का चिह्न तो एक खड़ी लकीर है और १०, २० और १०० के तीन चिह्नों में से एक भी उक्त अंकों के सूचक भारतीय अंक चिह्नों से नहीं मिलता (देखो, पृ. ११३ में दिया हुआ नक्शा). इस लिये बेले का कथन किसी प्रकार स्वीकार नहीं किया जा सकता और इसीसे बूलर को भी यह लिखना पड़ा था कि बेले का कथन बड़ी आपत्ति उपस्थित करता है.

c25.s1.80

पीछे से मिसरवालों ने किसी विदेशी सरल अंकक्रम को देख कर अथवा अपनी बुद्धि से अपने भद्दे हिएरोग्लिफिक क्रम को सरल करने के लिये भारतीय अंकक्रम जैसा नवीन क्रम बनाया, जिसमें १ से ६ तक के लिये ६, १० से ६० तक की दहाइयों के लिये ६, और १०० तथा १००० के लिये एक एक चिह्न स्थिर किया. इस अंकक्रम को 'हिएरेटिक्' कहते हैं और इसमें भी अंक दाहिनी ओर से बाईं ओर लिखे जाते हैं. हिएरेटिक और भारतीय अंकों की आकृतियों का परस्पर मिलान किया जावे तो अंकों के २० चिह्नों में से केवल ६ का चिह्न दोनों में कुछ मिलता हुआ है; बाकी किसी में समानता नहीं है. दूसरा अंतर यह है कि हिएरेटिक अंकों में २०० से ४०० तक के अंक १०० के अंक की बाईं तरफ़ क्रमशः १ से ३ खड़ी लकीरें रखने से बनते हैं परंतु भारतीय अंकों में २०० और ३०० के लिये क्रमशः १ और २ आड़ी लकीरें १०० के अंक के साथ दाहिनी ओर जोड़ी जाती हैं और ४०० के लिये वैसी ही ३ लकीरें १०० के अंक के साथ जोड़ी नहीं जातीं किंतु ४ का अंक ही जोड़ा जाता है. तीसरा अंतर यह है कि हिएरेटिक में २००० से ४००० बनाने के लिये १००० के अंक के कुछ विकृत रूप को आड़ा रख कर उसके ऊपर क्रमशः २ से ४ तक खड़ी लकीरें जोड़ी जाती हैं परंतु भारतीय अंकों में २००० और ३००० के अंक तो १००० के अंक की दाहिनी ओर क्रमशः १ और २ आड़ी लकीरें जोड़ने से बनते हैं परंतु ४००० के लिये वैसी ही तीन लकीरें नहीं किंतु ४ का अंक ही जोड़ा जाता है (देखो, पृ. ११३ में दिया हुआ नक्शा.)

c25.s1.81

डेमोटिक् अंक हिएरेटिक से ही निकले हैं और उन दोनों में अंतर बहुत कम है (देखो, पृ.११३ में दिया हुआ नक्शा) जो समय के साथ हुआ हो. इन अंकों को भारतीय अंकों से मिलाने से यही पाया जाता है कि इनमें से केवल ६ का अंक नानाघाट के ६ से ठीक मिलता है. बाकी किसी अंक में कुछ भी समानता नहीं पाई जाती.

c25.s1.82

ऊपर के मिलान से पाया जाता है कि मिसर के हिएरेटिक और उससे निकले हुए डिमाटिक अंकों का क्रम तो भारतीय क्रमसे अवश्य मिलता है क्योंकि १ से १००० तक के लिये २० चिह्न दोनों में हैं परंतु उक्त २० चिह्नों की आकृतियों में से केवल ६ की आकृति के सिवाय किसीमें सामनता नहीं है, और २०० तथा ३००, एवं २००० और ३००० बनाने की रीति में भी अंतर है और ४०० तथा ४००० बनाने की रीति तो दोनों में बिलकुल ही भिन्न है.

c25.s1.83

१ प. खा. ब्रि; जि. १७, पृ. ६२५.

c25.s1.84

मिसर और भारत दोनों के प्राचीन अंकों में १००० तक के लिये २० चिह्न होने से केवल दो ही अनुमान हो सकते हैं कि या तो एक ने दूसरे का क्रम अपनाया हो अथवा दोनों ने अपने अपने अंक स्वतंत्र निर्माण किये हों. यदि पहिला अनुमान ठीक है तो यही मानना पड़ेगा कि भारतवासियों ने हिएरेटिक् या डिमोटिक् क्रम से अपना अंकक्रम नहीं लिया क्योंकि जैसे भारतीय अंकों में १ से ३ तक के लिये प्रारंभ में क्रमशः १ से ३ आड़ी (एक दूसरी से विलग) लकीरें थीं वैसे ही हिएरोग्लिफिक् अंकों में १ से ६ तक के लिये क्रमशः १ से ६ (एक दूसरी से विलग) खड़ी लकीरें थीं. पीछे से भारत की उन अंकसूचक लकीरों में वक्रता आकर २ और ३ की लकीरें एक दूसरी से मिल गईं जिससे उनका एक एक संमिलित चिह्न बन कर नागरी के २ और ३ के अंक बन गये. अरबों ने ई. स. की ६ वीं शताब्दी में भारत के अंक ग्रहण किये तो ये अंक ठीक नागरी (संमिलित) रूप में ही लिये. इसी प्रकार हिएरोग्लिफिक अंकों की २ से ४ तक की खड़ी लकीरें पीछे से परस्पर मिल कर २, ३ और ४ के लिये नये (मिलवां) रूप बन गये, जो हिएरेटिक् और उनसे निकले हुए डिमोटिक् अंकों में मिलते हैं. यदि भारतवासियों ने अपने अंक हिएरेटिक या डिमोटिक् से लिये होते तो उनमें २ और ३ के लिये एक दूसरी से विलग २ और ३ आड़ी लकीरें न होतीं किंतु उनके लिये एक एक संमिलित चिह्न ही होता. परंतु ऐसा न होना यही सिद्ध करता है कि भारतवासियों ने मिसरवालों से अपना अंकक्रम सर्वथा नहीं लिया. अतएव संभव है कि मिसरवालों ने भारत के अंकक्रम को अपनाया हो; और उनके २, ३, ४, ७, ८, ६, २०, ३०, ४०, ५०, ६०, ७०, ८० और ६० के अंकों को बाईं तरफ़ से प्रारंभ कर दाहिनी ओर समाप्त करने की रीति भी, जो उनकी लेखनशैली के बिलकुल विपरीत है, इसी अनुमान को पुष्ट करती है. दूसरी बात यह भी है कि डिमोटिक् लिपि और उसके अंकों की प्राचीनता का पता मिसर के २५ वें राजवंश के समय अर्थात् ई. स. पूर्व ७१५ से ६५६ से पहिले नहीं चलता. मिसरवालों ने अपने अंडे हिएरोग्लिफि अंकक्रम को कब, कैसे और किन साधनों से हिएरेटिक् क्रम में पलटा इसका भी कोई पता नहीं चलता, परंतु हिएरेटिक् और डिमोटिक् अंकों में विशेष अंतर न होना यही बतलाता है कि उनकी उत्पत्ति के बीच के समय का अंतर अधिक नहीं होगा. अशोक के समय अर्थात् ई. स. पूर्व की तीसरी शताब्दी में २०० के अंक के एक दूसरे से बिलकुल भिन्न ३ रूपों का मिलना यही प्रकट करता है कि ये अंक सुदीर्घकाल से चले आते होंगे. ऐसी दशा में यही मानना पड़ता है कि प्राचीन शैली के भारतीय अंक भारतीय आर्यों के स्वतंत्र निर्माण किये हुए हैं.

c25.s1.85

पृष्ठ ११३ पर अंकों का एक नक्शा१ दिया गया है जिसमें हिएरोग्लिफिक, फिनिशिअन, हिएरेटि , और डिमोटिक अंकों के साथ अशोक के लेखों, नानाघाट के लेख, एवं कुशनवंशियों के तथा क्षत्रपों और आंध्रों के लेखों में मिलनेवाले भारतीय प्राचीन शैली के अंक भी दिये हैं. उनका परस्पर मिलान करने से पाठकों को विदित हो जायगा कि हिएरोग्लिफिक् आदि विदेशी अंकों के साथ भारतीय अंकों की कहां तक समानता है.

c25.s1.86

१ इस नकशे में ६ खड़ी पंक्तियां बनाई गई हैं, जिनमें से पहिली पंक्ति में वर्तमान नागरी के अंक दिये हैं; दूसरी पंक्ति में मिसर के हिएरोग्लिफिक अंक (ए. ब्रि; जि. १७, पृ. ६२५); तीसरी में फिनिशिअन अंक (ए. ब्रि; जि. १७, पृ. ६२५); चौथी में हिएरेटिक अंक (१ से ३०० तक ए. ब्रि; जि. १७, पृ. ६२५ से और ४०० से ४००० तक बूह्लर, इं. एं; संख्या ३, प्लेट ३); पांचवीं में डिमोटिक अंक (बू; इं. एं; संख्या ३, प्लेट ३); छठी में अशोक के लेखों में मिलनेवाले अंक (लिबिपत्र ७१, ७२, ७४); सातवीं में नानाघाट के लेख के अंक (लिपिषत्र ७१, ७२, ७४, ७५); आठवीं में कुशनवंशियों के लेखों में मिलनेवाले अंक (लिपिपत्र ७१, ७२), और नवीं में क्षत्रपों तथा आंध्रों के नासिक आदि के लेखों से अंक उद्धृत किये गये हैं (लिपिपत्र ७२, ७२, ७४, ७५).

Cites (12)